मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आर पॉवर देगी 5 पर 3 बोनस शेयर
अनिल अंबानी प्रवर्तित रिलायंस पॉवर (आर पॉवर) ने रविवार को बताया कि वे अपने शेयरधारकों को प्रति पाँच शेयरों पर तीन बोनस शेयर जारी करेगी।

कंपनी ने बताया कि निदेशक मंडल की रविवार को हुई बैठक में प्रवर्तकों को छोड़कर अन्य के बारे में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर मंजूरी दी गई। कंपनी ने बताया कि इसके तहत रिलायंस पॉवर प्रति पाँच शेयरों पर तीन बोनस शेयर जारी करेगी।

आर पॉवर ने बताया कि इसके जरिये कंपनी के 40 लाख निवेशकों को लाभ मिलेगा और हिस्सेदारी घटाते हुए इसका खर्च प्रवर्तक समूह द्वारा वहन किया जाएगा।

बोनस शेयर जारी करने के बाद खुदरा शेयरधारकों के लिए रिलायंस पॉवर के शेयरों का खरीद मूल्य घटकर 269 रुपए प्रति शेयर हो जाएगा, जबकि संस्थागत निवेशकों के लिए यह 281 रुपए प्रति शेयर होगा।

रिलायंस पॉवर के अध्यक्ष अनिल अंबानी ने खुदरा निवेशकों को रिलायंस पॉवर का मजबूत आधार बताते हुए कहा कि इन दो हफ्तों में खुदरा निवेशकों की संख्या में इजाफा हुआ है। दस कारोबारी दिनों में खुदरा निवेशकों ने 2.5 करोड़ शेयरों की खरीद की है।

उन्होंने बताया कि भारत एवं विदेश के पूँजी बाजार में कंपनी द्वारा शेयरधारकों को बोनस शेयर की मंजूरी एक अभूतपूर्व पहल है।

गौरतलब है कि बम्बई शेयर बाजार (बीएसई) में शुक्रवार को रिलायंस पॉवर का शेयर 1.21 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाते हुए 416.85 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ था।
और भी
स्टॉक स्पिलिट/एक्स-बोनस
बीएसई-एनएसई समाचार
आई एम ए ह्यूज बुल ऑन द अमेरिकन इकॉनॉमी-वॉरेन बफे
बदल रहा है वॉकहार्ट का डीएनए
तकनीकी चौकसी
सोना-चाँदी रिकॉर्ड ऊँचाई पर