मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रिलायंस पावर की लिस्टिंग सोम को
अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की रिलायंस पावर के शेयर सोमवार (11 फरवरी) को मुंबई स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होंगे। पिछले महीने कंपनी का प्राथमिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आया था।

कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार इसने पात्र निवेशकों के डीमेट खातों में शेयरों का हस्तांतरण कर दिया है। कंपनी ने रिफंड की राशि लौटाने का कार्य भी पूरा कर लिया है।

गौरतलब है कि रिलायंस पावर का आईपीओ जनवरी के दूसरे सप्ताह में बाजार में आया था। करीब 11560 करोड़ रुपए के सभी श्रेणियों के निवेशकों ने सात लाख 50 हजार करोड़ रुपए की बोली लगाई थी। इसके शेयर को कुल मिला कर करीब 70 गुना अधिक अभिदान मिला था। खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 13 गुना ज्यादा अभिदान था।
और भी
वाकहार्ट हास्पिटल आईपीओ 7 तक
मंगलवार को भी तेजी की उम्मीद
शेयर बाजार में दूसरे दिन भी तेजी
मॉयल के श्रेष्ठ वित्तीय परिणाम
पते की बात...!
ब्याज दर न घटाना उचित कदम