मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मॉयल के श्रेष्ठ वित्तीय परिणाम
मैंगनीज ओर इंडिया लि. द्वारा चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों के वित्तीय परिणामों की घोषणा की गई। आलोच्य अवधि में कंपनी की कुल आय में 89.67 प्रश तथा करोपरांत लाभ में 180.96 प्रश की भारी वृद्धि दर्ज की गई है।

कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक केएल मेहरोत्रा ने परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि आलोच्य अवधि में कंपनी ने कुल 589.58 करोड़ रु. की आय अर्जित की, जो गत वित्त वर्ष की समान अवधि से 89.67 प्रश अधिक है।

इस दौरान कंपनी का करोपरांत लाभ 225.30 करोड़ रु. रहा है, जोकि गत वित्त वर्ष की समान अवधि से 180.96 प्रश अधिक है। अप्रैल से दिसंबर 2007 की अवधि में कंपनी ने 940185 टन मैंगनीज का उत्पादन एवं 955802 टन मैंगनीज की बिक्री की है, जो गत वर्ष की आलोच्य अवधि से क्रमशः 33.66 व 15.81 प्रश अधिक रही है।

कंपनी ने पहली बार एक पर एक बोनस शेयर भी जारी किया है। वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में कंपनी की कुल आय व लाभ गत पूरे वित्त वर्ष के आँकड़ों से अधिक हो चुके हैं। इसे देखते हुए कंपनी के इतिहास में पहली बार इस वित्त वर्ष में कुल आय 700 करोड़ रु. के स्तर को छू सकती है। चालू वित्त वर्ष के लिए कंपनी 80 प्रश अंतरिम लाभांश की घोषणा पहले ही कर चुकी है।

बेहतर कार्य निष्पादन के लिए केएल मेहरोत्रा को वर्ष 2007 के लिए 'इंदिरा गाँधी मेमोरियल बेस्ट सीईओ अवार्ड' भी प्रदान किया गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार, कंपनी की छिकला खान के प्रदर्शन को खनन क्षेत्र में पहला पुरस्कार, वर्ष 2006 के लिए कंपनी की बालाघाट खान को प्रथम पुरस्कार समेत कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है।
और भी
भारतीय बाजार में छोटी कार उतारेगी हुंडई
ब्याज दर न घटाना उचित कदम
रिलायंस पॉवर : लिस्टिंग का इंतजार
मद्रास सीमेंट्स की अंतरिम लाभांश को मंजूरी
बीएसई-एनएसई समाचार
केसीपी की सीमेंट प्लांट खोलने की योजना