टाटा स्टील ने राइट शेयर्स एवं क्यूम्यूलेटिव कन्वर्टिबल प्रिफरेंस शेयर्स (सीसीपीएस) के लिए 5 नवंबर रिकॉर्ड - डेट तय की है। एनएसई एवं बीएसई में एक्स-डेट 29 अक्टूबर है।
पाँच पर एक शेयर का राइट 300 रु. के भाव पर दिया जा रहा है। एफएंडओ एडजेस्टमेंट के लिए एक्स-डेट के एक ट्रेडिंग दिन पहले यानी शुक्रवार, 26 अक्टूबर के बंद भाव में से राइट शेयर की कीमत 300 रु. घटा दी जाएगी। अर्थात 26 तारीख को बंद भाव 805 रु. रहा तो 805-300 = 505 रु. राइट बेनिफिट माना जाएगा व 505 रु. को 6 शेयर में डिवाइड करने पर 84 रु. 17 पैसे प्रति शेयर का बेनिफिट एडजेस्ट करना होगा।
इसलिए फ्यूचर- ऑप्शन में एडजेस्टमेंट फैक्टर 0.89545 होगा। इस एडजेस्टमेंट के बाद ऑप्शन की स्ट्राइक प्राइस घट जाएगी व मार्केट लॉट 675 से बढ़कर 754 शेयर्स का हो जाएगा। फ्यूचर में भी इसी तरह से एडजेस्टमेंट होगा। एनएसई ने सूचित किया है कि निफ्टी में भी राइट पोर्शन के हिसाब से समायोजन किया जाएगा।
|