सीए. हिमांशु कंसल
रिवर्स हेड एंड शोल्डर फॉरमेशन
'रिवर्स हेड एंड शोल्डर' ट्रेंड रिवर्सल फॉरमेशन है। यह पैटर्न शेयर कीमत में मंदी समाप्त होने की संभावना का संकेत देता है। इसमें 'नॅकलाइन' की पहचान अत्यधिक महत्वपूर्ण है।
यह नॅकलाइन प्रतिरोध रेखा के समान होती है। शेयरभाव इस स्तर के ऊपर से गिरते हैं तथा बॉटम बनाकर रिकवर होते हैं- जिसे पहला 'शोल्डर' कहा जाता है। शेयर में रिकवरी भाव को नॅकलाइन तक ले जाती है, जहाँ से भाव में पुनः गिरावट होती है और इस बार भाव गत बॉटम/शोल्डर से भी नीचे ट्रेंड होते हैं।
इस स्थिति में भाव में फिर वृद्धि होती है और शेयर मू्ल्य रिकवर होकर नॅकलाइन को छूते हैं। इसे 'हेड' कहा जाता है। नॅकलाइन को छूने के पश्चात शेयर में थोड़ी कमजोरी आती है, किंतु शीघ्र ही शेयर फिर नॅकलाइन स्तर पर ट्रेड होने लगता है, जिसे दूसरा शोल्डर कहा जाता है। यह पैटर्न पूर्ण होता दिखते ही नॅकलाइन स्तर पर स्टॉप-लॉस खरीदी की जा सकती है। आईवीआरसीएल इन्फ्रास्ट्रक्चर के डेली चार्ट में 'रिवर्स हेड एंड शोल्डर' पैटर्न देखा जा सकता है। इस फॉरमेशन के पश्चात शेयर नई ऊँचाइयों पर ट्रेड होने में सफल रहा है।
ट्राएंगल पैटर्न
'ट्राएंगल' पैटर्न में दो रेखाओं का प्रयोग होता है। प्रतिरोध रेखा शेयर के विभिन्न टॉप्स को जोड़ते हुए खींची जाती है तथा समर्थन रेखा शेयर के बॉटम्स को छूते हुए बनाई जाती है। दोनों रेखाओं के अभिमुख होते ही यह पैटर्न पूरा माना जाता है।
एहल्कॉन पेरेंटेरल्स साप्ताहिक चार्ट पर 'ट्राएंगल' पैटर्न बना रहा है। जून 2006 में 39 रुपए का बॉटम बनाने के बाद इस शेयर ने फरवरी 2007 में 93 का टॉप बनाया है। क्रमवार टॉप नीचे तथा बॉटम ऊँचे बनाते हुए यह शेयर निर्णायक दिशा में चलने के समीप है।
एक्स-बोनस, स्पिलिट, राइट एवं डिवीडेंड
* मंगलवार, 16 अक्टूबर : एक्स-बोनस : करनेक्स माइक्रो 10 पर 1 बोनस। स्टॉक स्पिलिट : पेनिनसुला लैंड 10 रु. से 2 रु.। * बुधवार, 17 अक्टूबर- एक्स-बोनस : टीवी 18 1 पर 1बोनस। * गुरुवार, 18 अक्टूबर - एक्स-बोनस : आशापुरा माइनकेम 1 पर 1 बोनस। एक्स-डिवीडेंड : इंफोसिस 6 रु. प्रति शेयर अंतरिम लाभांश। * शुक्रवार, 19 अक्टूबर- एक्स-राइट : डीआईसी इंडिया 3 पर 1 राइट। स्टॉक स्पिलिट : लॉयड मेटल 10 रु. से 2 रु.। एक्स डिवीडेंड : एडलेब्स फिल्म्स- डिवीडेंड 2.50 रु. प्रति शेयर।
|