मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शेयर सूचकांक में 99 अंक की गिरावट
दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के शेयर बाजारों में आई गिरावट का असर यहाँ भी देखने को मिला।

बम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का प्रमुख सूचकांक (सेंसेक्स) शुरुआती मजबूती के बावजूद सत्र की समाप्ति पर 99 अंक नीचे आया। नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) 23 अंक नुकसान में रहा।

यूरोप के एक बड़े बैंक के वित्तीय संकट में फँसने के समाचारों से बीते सप्ताहांत से ही बाजारों पर दबाव दिख रहा। अमेरिका के फैडरल रिजर्व की मंगलवार को बैठक होनी है, जिसमें ब्याज दरों पर फैसला लिए जाने की पूरी-पूरी संभावना बनी हुई है, किन्तु नजर इस बात पर लगी हुई है कि यह कितनी कम की जाएगी।

हालाँकि कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स शुक्रवार के 15603.80 अंक की तुलना में करीब 60 अंक ऊपर खुला और ऊँचे में 15726.06 अंक तक जाने के बाद 250 से अधिक अंक टूटा और नीचे में 15467.46 अंक तक आ गया। समाप्ति पर मामूली सुधार के बावजूद इसमें 15504.43 अंक पर 0.64 प्रतिशत अर्थात 99.37 अंक का नुकसान हुआ।

सेंसेक्स में गिरावट के बावजूद मिडकैप और स्मालकैप में क्रमश: 18.37 तथा 67.47 अंक का फायदा हुआ। बैंकेक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, आइल एंड गैस, रियलटी, टेक्नोलॉजी और पीएसयू में गिरावट रही। धातु, एफएमसीजी और इंजीनियरिंग सूचकांक ऊपर रहे।

निफ्टी 23.35 अंक अर्थात 0.52 प्रतिशत के नुकसान से 4494.65 अंक रह गया। एशिया में चीन को छोड़कर अन्य प्रमुख देशों के शेयर बाजार नीचे रहे।

सेंसेक्स में गिरावट के बावजूद बीएसई में कारोबार के लिहाज से सकारात्मक रुख था। सत्र में कुल 2811 कंपनियों के शेयरों में कामकाज हुआ। इनमें 1380 में लाभ 1365 में नुकसान और 66 में स्थिरता रही। सेंसेक्स के तीस शेयरों में 19 घाटे और 11 फायदे में रहे।

नुकसान वाली श्रेणी में सर्वाधिक गिरावट एचडीएफसी के शेयर में 3.31 प्रतिशत की रही। आईटी वर्ग की दूसरी बड़ी कंपनी इन्फोसिस का शेयर 1.35 प्रतिशत यानी 24.70 रुपए टूटकर 1805.60 रुपए रह गया। सत्यम कंप्यूटर में 422.20 रुपए पर साढ़े आठ रुपए निकले।
और भी
बुक बिल्डिंग के जरिए इश्यू
52 सप्ताह की ऊँचाई पर पहुँचे कुछ शेयर्स
नई लिस्टिंग
प्रमुख एक्स डिवीडेंड, स्पिलिट राइट एवं बोनस
वरुण शिपिंग- डेढ़ रु. अंतिम लाभांश
तकनीकी चौकसी