वरुण शिपिंग कंपनी लि. ने 31 मार्च 2007 को समाप्त वर्ष में डेढ़ रुपए प्रति शेयर के दो अंतरिम लाभांशों के अतिरिक्त डेढ़ रुपए प्रति शेयर के अंतिम लाभांश की घोषणा की है।
कंपनी ने हाइड्रोकार्बन, माइनिंग, तेल के कुएँ, गैस और तेल का इंपोर्ट-एक्सपोर्ट रिफाइनिंग एवं वितरण का व्यवसाय विश्व में कहीं भी करने से संबंधित क्लाज को मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन में शामिल कर लिया है। इसके साथ ही देश-विदेश से 5 हजार करोड़ रुपए तक का ऋण लेने के प्रस्ताव को भी बहुमत से पारित किया गया है।
|