मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सेंसेक्स में मामूली गिरावट
निधियों की देर से की गई मुनाफावसूली के चलते घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती मजबूती लुप्त हो गई और सेंसेक्स नकारात्मक रुख के साथ लगभग स्थिर बंद हुआ।

कारोबारियों के अनुसार यूरोपीय बाजारों से मंदी के संकेतों का असर स्थानीय बाजार में भी दिखा और निधियों ने बिकवाली की।

बीएसई का तीस शेयर आधारित सेंसेक्स शुरू में 210.21 अंक की मजबूती के साथ 15824.65 की ऊँचाई को छू गया, लेकिन बिकवाली दबाव से इसमें गिरावट का दौर शुरू हुआ और यह अपेक्षाकृत 10.64 अंक की गिरावट के साथ 15603.80 पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10.95 अंक की गिरावट के साथ 4518 पर बंद हुआ।

कारोबारियों के अनुसार निवेशकों ने शुरू में हिचकिचाहट में लिवाली की लेकिन यूरोपीय बाजारों में मंदी का समाचार मिलते ही उन्होंने बिकवाली शुरू कर दी। यह अलग बात है कि बैंकिंग और रियलटी खंड के शेयरों में मजबूती ने सेंसेक्स को अधिक नहीं गिरने दिया।

मुद्रास्फीति में कमी के समाचार का भी अंत में बाजार पर कोई असर नहीं देखा गया।
और भी
शेयर में मंदी पर विराम
सेंसेक्स में 37 अंकों की गिरावट
सेंसेक्स में 54 अंकों की गिरावट
शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स संभला
साथवना इस्पात के शेयरों में खरीदी
मारुति उद्योग लि. की बिक्री संतोषप्रद