मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शेयर में मंदी पर विराम
सेंसेक्स 109 अंक मजबूत
बंबई शेयर बाजार में गत दो कारोबारी सत्रों से जारी मंदी पर विराम लग गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों की सतत लिवाली के चलते सेंसेक्स में 109 अंक से अधिक की मजबूती दर्ज की गई।

तीस शेयर आधारित सेंसेक्स 15547.66 पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान यह 15650.14 की ऊँचाई को छू गया और अंत में अपेक्षाकृत 109.08 अंक की मजबूती के साथ 15614.44 पर बंद हुआ।

यह बुधवार को 15505.36 था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 32.10 अंक की मजबूती दिखाता हुआ 4528.95 पर बंद हुआ।

कारोबारियों के अनुसार फालोऑन शेयर बिक्री संबंधी समाचार के चलते एसबीआई के शेयर में 3.18 प्रतिशत की मजबूती आई। संस्थागत निवेशकों की लिवाली के चलते बैंकिंग रीयल्टी तथा आटो शेयरों में मजबूती देखने को मिली।

इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में खासी मजबूती देखने को मिली। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने इस माह अब तक 3155 करोड़ रुपए की लिवाली की है।
और भी
सेंसेक्स में 37 अंकों की गिरावट
सेंसेक्स में 54 अंकों की गिरावट
शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स संभला
साथवना इस्पात के शेयरों में खरीदी
मारुति उद्योग लि. की बिक्री संतोषप्रद
नई लिस्टिंग