मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सेंसेक्स में 37 अंकों की गिरावट
बंबई स्टॉक एक्सचेंज में बुधवार को महत्वपूर्ण शेयरों में मुनाफा वसूली से सेंसेक्स ने 37 अंकों का गोता खाया, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस एनर्जी के शेयर एक वर्ष के उच्चतम स्तर को छू गए।

सेंसेक्स 118 अंक के लाभ के साथ खुला था। वह बाद में 37.41 अंकों का गोता खाता हुआ 15505.36 पर बंद हुआ। कल यह 15542.77 था।

आज के कारोबार में यह 15661.44 अंक के उच्च स्तर और 15486.81 अंक के निम्न स्तर को छू गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 4496.85 पर बंद हुआ। इससे पूर्व यह 4497.05 पर बंद हुआ था।

इस बीच भारत में निजी क्षेत्र की विशालतम कंपनी रिलांयस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) का शेयर 2000 रुपए के स्तर को लाँघता हुआ 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 2022 रुपए को छू गया था। इसी प्रकार अनिल अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस इनर्जी भी 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 901.60 रूपये को छू गया।
और भी
सेंसेक्स में 54 अंकों की गिरावट
शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स संभला
साथवना इस्पात के शेयरों में खरीदी
मारुति उद्योग लि. की बिक्री संतोषप्रद
नई लिस्टिंग
बुक बिल्डिंग के जरिए इश्यू