मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > कार्पोरेट गतिविधियाँ
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कार्पोरेट गतिविधियाँ  
जीबीएन (ग्लोबल ब्रॉडकास्ट न्यूज लि.) का 15 मई से नया नाम आईबीएन 18 ब्रॉडकास्ट लि. होगा।

रिलायंस एनर्जी लि. का 16 मई से नया नाम रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लि. होगा।

एरो ग्रेनाइट इंडस्ट्रीज लि. ने प्रत्येक 2 पर 1 बोनस शेयर देने की घोषणा की है। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2007-08 के लिए 15 प्रतिशत लाभांश की सिफारिश भी की गई है।

गोल्डियम इंटरनेशनल लि. का शेयर पुनर्खरीदी प्रस्ताव 7 मई से प्रारंभ हो चुका है। कंपनी ने लगभग 9.37 करोड़ रु. के शेयर्स अधिकतम 85 रु. के भाव पर खुले बाजार से खरीदने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को बीएसई में भाव 54 रु. के करीब थे।

ग्रेट ऑफशोर लि. का शेयर पुनर्खरीदी प्रस्ताव 7 मई से प्रारंभ हो चुका है। कंपनी 55.24 करोड़ रु. के शेयर्स अधिकतम 750 रु. के भाव पर बायबैक करेगी। शुक्रवार को बीएसई में बंद भाव 679.60 रु. थे।

टाटा पॉवर लि. ने टाटा संस लि. को अलॉट किए गए लगभग 1.03 करोड़ परिवर्तनीय वारंट्स के संबंध में निर्णय लिया है कि ये वारंट्स कम से कम 1351.63 रु. के भाव पर इक्विटी शेयरों में परिवर्तित हो सकेंगे।

रिलायंस पावर लि. के शेयर्स 30 मई को एक्स-बोनस होंगे। कंपनी ने नान प्रमोटर्स शेयर होल्डर्स यानी सिर्फ निवेशकों को 5 पर 3 बोनस शेयर्स देने का निर्णय लिया है। कंपनी ने बोनस हेतु बुक बंद तारीख 3 से 5 जून 2008 तय की है।
और भी
बोर्ड मीटिंग (28 अप्रैल से 03 मई)
कार्पोरेट गतिविधियाँ
बोर्ड मीटिंग (16 से 21 अप्रैल)
बोर्ड मीटिंग
बोर्ड मीटिंग (17 मार्च से 27 मार्च)
कार्पोरेट गतिविधियाँ