डी-मर्जर... * एलगी ट्रीड इंडिया लि. अपने मैन्यूफेक्चरिंग डिवीजन एवं ओवरसीज सबसिडियरी कंपनियों को ट्रीड्स डायरेक्ट लि. के पक्ष में डी-मर्ज करेगी। इसके बदले में एलगी के शेयर होल्डर्स को प्रत्येक शेयर पर दो शेयर्स ट्रीड्स डायरेक्ट के मिलेंगे। एक्स-डेट 23 अप्रैल एवं रिकॉर्ड डेट 30 अप्रैल है। गुरुवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव 20 प्रश बढ़कर 25.95 रु. पर बंद हुए।
* एस. कुमार्स नेशनवाइड लि. अपने रिटेल डिवीजन को ब्रांडहाउस रिटेल लि. के पक्ष में डी-मर्ज करेगी। इसके बदले में एस. कुमार्स के शेयर होल्डर्स को प्रत्येक 5 शेयर्स पर 10 रु. फेस वेल्यू वाला 1 शेयर ब्रांडहाउस रिटेल का मिलेगा। एक्स-डेट 24 अप्रैल है तथा रिकॉर्ड डेट 2 मई है। फ्यूचर ऑप्शन सेगमेंट में अप्रैल-मई एवं जून कॉन्ट्रेक्ट 23 अप्रैल को समाप्त हो जाएँगे तथा 24 अप्रैल से नए कॉन्ट्रेक्ट बनना प्रारंभ होंगे।
* सूर्यलता स्पिनिंग मिल्स लि. में 23 अप्रैल से ट्रेडिंग बंद होगी। कंपनी अपने रामटेक पोलीएस्टर यॉर्न डिवीजन को सूर्यअंबा स्पिनिंग मिल्स के पक्ष में डी-मर्ज करेगी। इसके बदले में सूर्यलता स्पिनिंग के शेयर होल्डर्स को प्रत्येक 5 शेयर्स के बदले 10 रु. फेस वेल्यू वाले 2 शेयर्स सूर्यअंबा स्पिनिंग के मिलेंगे।
इस प्रक्रिया के बाद सूर्यलता स्पिनिंग इक्विटी केपिटल रिडक्शन करते हुए 10 रु. में से 4 रु. केंसल कर देगी व बाद में 6 रु. के 5 शेयर्स को कंसोलिडेट कर 10 रु. फेस वेल्यू के 3 शेयर्स में बदल दिया जाएगा। निष्कर्ष यह है कि आज की तारीख में सूर्यलता स्पिनिंग के 5 शेयर रखने वाले निवेशक के पास पुनर्गठन पश्चात 10 रु. फेस वल्यू वाले 3 शेयर्स सूर्यलता स्पिनिंग के तथा 10 रु. फेस वेल्यू वाले 2 शेयर्स सूर्यअंबा स्पिनिंग के रहेंगे।
* सुंदरम क्लेटान लि. में 24 अप्रैल से ट्रेडिंग सस्पेंड होगी। कंपनी अपने ब्रेक्स डिवीजन को वाब्को-टीवीएस इंडिया लि. के पक्ष में डी-मर्ज करेगी। इसके बदले में सुंदरम के शेयर होल्डर्स को 1 पर 1 के अनुपात में वाब्को का 5 रु. फेस वेल्यू वाला शेयर मिलेगा। डी-मर्जर प्रक्रिया के बाद सुंदरम अपनी इक्विटी केपिटल को घटाने के लिए 10 रु. फेस वेल्यू के बदले 5 रु. फेस वेल्यू का शेयर 1 पर 1 के अनुपात में देगी। आज की तारीख में 100 शेयर्स रखने वाले निवेशक के पास पुनर्गठन पश्चात 5 रु. फेस वेल्यू वाले 100 शेयर्स वाब्को टीवीएस के एवं 5 रु. फेस वेल्यू वाले 100 शेयर्स सुंदरम क्लेटान लि. के होंगे।
* यूएस-64 बॉण्ड्स... * यूएस-64 बॉण्ड्स की मियाद 31 मई 2008 को पूरी हो रही है। बॉण्ड होल्डर्स के रिकॉर्ड को अपडेट करने के लिए बुक क्लोजर 1 मई से 31 मई 2008 तक है। 200 से ज्यादा बॉण्ड रखने वाले निवेशक अपने बॉण्ड सर्टिफिकेट को डिस्चार्ज करके अपने बैंक खाते की जानकारियाँ देते हुए यूटीआई फाइनेंशियल सेंटर्स या यूटीआई टीएसएम के ऑफिस में 25 मई 2008 के पहले जमा करा सकते हैं। 200 से कम बॉण्ड रखने वाले निवेशकों को बॉण्ड सरेंडर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 2 जून 2008 को धनराशि दे दी जाएगी। हालाँकि बैंक खाते की जानकारी यूटीआई के रिकॉर्ड में होना जरूरी है। यदि निवेशक ने जानकारी नहीं दी है तो 15 मई 2008 तक देना चाहिए।
नाम परिवर्तन... * केईसी इंफ्रास्ट्रक्चर लि. का सोमवार, 21 अप्रैल से नया नाम सुमीत सिक्यूरिटीज लि. होगा। * ग्लोबल ब्रॉडकास्ट न्यूज लि. का नाम बदलकर आईबीएन 18 ब्रॉडकास्ट लि. हो गया है।
बाय बैक... * मास्टेक लि. द्वारा शेयरों की पुनर्खरीदी 28 अप्रैल से प्रारंभ होगी। कंपनी 2,84,64,181 शेयर्स अधिकतम 750 रु. तक खरीदेगी।
* पटनी कम्प्यूटर सिस्टम लि. अपने शेयरों की पुनर्खरीदी प्रारंभ करेगी। कंपनी ने अधिकतम 325 रु. के भाव तक कुल 237 करोड़ रु. के शेयर्स बाय बैक करने की योजना बनाई है। यह खरीदी 6 फरवरी 09 तक या 237 करोड़ रु. की खरीदी पूरी हो जाने तक जारी रहेगी।
* बान्को प्रोडक्ट्स ने अपने शेयरों की पुनर्खरीदी के प्रस्ताव को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
|