* सेंचुरी प्लाय बोर्ड की 16 अप्रैल को होने वाली बोर्ड मीटिंग में स्टॉक स्पिलिट के लिए रिकार्ड-डेट तय होगी। कंपनी 10 रु. फेस वेल्यू के 1 शेयर को 1 रु. के 10 शेयर्स में विभाजित करेगी।
* बान्को प्रोड्क्ट्स की 17 अप्रैल को होने वाली बोर्ड मीटिंग में बाय बैक प्रस्ताव पर निर्णय होगा।
* सास्केन कम्युनिकेशन टेक्नालॉजिस लि. की 18 अप्रैल को होने वाली बोर्ड मीटिंग में बाय बैक प्रस्ताव पर निर्णय होगा। इस घोषणा से सास्केन के शेयर्स शुक्रवार को बीएसई में 12 प्रतिशत बढ़कर 136.40 रु. पर बंद हुए। पिछले 52 सप्ताह में सास्केन के शेयर भाव 584 रु. से घटते हुए 24 मार्च 2008 को 84 रु. के निम्न स्तर तक आ गए थे। अभी इसमें थोड़े सुधार की स्थिति बनी हुई है।
* मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस लि. की बोर्ड मीटिंग 21 अप्रैल को होगी, जिसमें वित्तीय परिणाम, लाभांश एवं स्टॉक स्पिलिट प्रस्तावों पर निर्णय होगा।
|