* पैन पैकेजिंग इंडस्ट्रीज लि. की 17 मार्च को होने वाली बोर्ड मीटिंग में स्टॉक स्पिलिट प्रस्ताव पर निर्णय होगा।
* रामकृष्ण फोर्जिंग लि. की 18 मार्च को होने वाली मीटिंग में वारंट्स जारी करने एवं बिरला वीएक्सएल लि. की मीटिंग में प्रिफरेंस शेयर्स जारी करने के प्रस्ताव पर निर्णय होगा।
* इंफोट्रेक सिस्कोम लि. की बोर्ड मीटिंग 21 मार्च को होगी, जिसमें वरीयता आधार पर वारंट जारी करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।
* गुजरात फ्लूरो केमिकल्स लि. की 21 मार्च को होने वाली बोर्ड मीटिंग में शेयरों की पुनर्खरीदी एवं वित्तीय वर्ष 2007-08 के लिए दूसरे अंतरिम डिवीडेंड प्रस्तावों पर निर्णय होगा।
* रेन कमोडिटीज लि. की 21 मार्च को होने वाली बोर्ड मीटिंग में 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही एवं पूरे वित्तीय वर्ष के ऑडिटेड परिणाम तथा डिवीडेंड घोषित किए जाएँगे।
* केसीबी पंप्स लि. की 24 मार्च को होने वाली बोर्ड मीटिंग में 31 दिसंबर 2007 को समाप्त वित्तीय वर्ष के ऑडिटेड परिणाम एवं अंतिम लाभांश की घोषणा की जाएगी।
* जीएचसीएल लि. की 24 मार्च को होने वाली बोर्ड मीटिंग में पुनर्गठन प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी।
* कॉर्पोरेशन बैंक लि. ने वित्तीय वर्ष 2007-08 के लिए अंतरिम लाभांश प्रस्ताव पर निर्णय हेतु बोर्ड मीटिंग 25 मार्च को बुलाई है। बीएसई में शुक्रवार को शेयर भाव 245 रु. के करीब थे। 52 सप्ताह का निम्न 211.70 रु. है।
* राणे होल्डिंग्स लि. की 27 मार्च को होने वाली बोर्ड मीटिंग में अंतरिम लाभांश के भुगतान पर विचार किया जाएगा। कंपनी के शेयर भाव 52 सप्ताह के निम्न स्तर के करीब घूम रहे हैं। कंपनी ने लाभांश भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट 2 अप्रैल निर्धारित की है।
|