मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > शेयर बाजार > कार्पोरेट गतिविधियाँ
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कार्पोरेट गतिविधियाँ
* सिनेमेक्स इंडिया लि. की 11 मार्च को होने वाली बोर्ड मीटिंग में विस्तार योजना पर विचार किया जाएगा।

* आरपीजी लाइफ साइंसेस लि. का 14 मार्च से नया नाम ब्रेबोर्न एंटरप्राइजेस लि. होगा।

* स्टेट ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लि. के शेयर्स 19 मार्च को एक्स-बोनस होंगे। कंपनी ने 1 पर 1 के अनुपात में बोनस घोषित किया है।

* थॉमस कुक इंडिया लि. ने सूचित किया है कि थॉमस कुक यूके लि. कंपनी की 74.9 प्रतिशत इक्विटी के साथ ही मध्य-पूर्व के 15 देशों में थॉमस कुक ब्रांड का अधिग्रहण भी कर रही है। थॉमस कुक यूके ने यह सौदा दुबई फाइनेंशियल ग्रुप एलएलसी के साथ किया है।


* इनाम सिक्युरिटीज प्रा.लि. ने सिम्पोर इन्वर्सन्स (अधिग्रहणकर्ता) की ओर से श्री दिग्विजय सीमेंट कंपनी लि. के शेयरधारकों से 20 प्रतिशत शेयर्स 42.50 रु. प्रति शेयर के भाव पर खरीदने का खुला प्रस्ताव रखा था। अधिग्रहणकर्ता को पूरे 20 प्रतिशत शेयर्स प्राप्त हो गए हैं।

* इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फाइनेंस कंपनी लि. ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड पीएलसी के साथ एक करार पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत कंपनी स्टैंडर्ड चार्टर्ड असेट मैनेजमेंट कंपनी प्रा.लि. एवं स्टैंडर्ड चार्टर्ड ट्रस्टी कंपनी प्रा. लि. की शत-प्रतिशत इक्विटी अधिगृहीत करेगी।
और भी
बोर्ड मीटिंग (25 से 29 फरवरी)
कार्पोरेट गतिविधियाँ
एमआरपीएल का शेल के साथ करार
बोर्ड मीटिंग (5 फरवरी से 7 फरवरी)
बोर्ड मीटिंग (28 जनवरी से 06 फरवरी)
बोर्ड मीटिंग (21 जनवरी से 25 जनवरी)