* इरा कंस्ट्रक्शंस इंडिया लि. का नया नाम इरा इंफ्रा इंजीनियरिंग लि. होगा। श्रृंगार सिनेमा लि. का नाम फेम इंडिया लि. होगा एवं एएमडी मेटप्लास्ट लि. का नया नाम एएमडी इंडस्ट्रीज लि. होगा।
* टूरिज्म फाइनेंस लि. की 25 फरवरी को होने वाली बोर्ड मीटिंग में कंपनी के प्रमोटर्स को 48 रु. प्रति शेयर के भाव पर 1,32,97,648 शेयर्स अलॉट करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।
* सीमेंस लि. के शेयर 29 फरवरी को एक्स बोनस होंगे। कंपनी ने 1 पर 1 अनुपात में बोनस घोषित किया है। फ्यूचर-ऑप्शन मार्केट में एडजस्टमेंट फेक्टर 2 हैं यानी 29 फरवरी से फ्यूचर का लॉट दुगुना हो जाएगा, जबकि ऑप्शन स्ट्राइक प्राइस घटकर आधी रह जाएगी।
* बिनानी सीमेंट लि. की ईजीएम में 12.50 करोड़ डॉलर की प्रतिभूतियाँ जारी करने, कर्ज लेने की सीमा को बढ़ाकर 2 हजार करोड़ रु. करने एवं वरीयता आधार पर शेयर जारी करने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है।
* एक्साइड इंडस्ट्रीज लि. ने प्रत्येक 15 शेयर्स पर 1 राइट शेयर जारी करने का निर्णय लिया है।
|