ओएनजीसी की सहयोगी कंपनी मेंगलौर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल लिमिटेड ने हवाई ईंधन की घरेलू बाजार में बिक्री हेतु शेल के साथ संयुक्त उपक्रम स्थापित करने के लिए समझौता किया है।
ओएनजीसी ने यहाँ जारी विज्ञप्ति में बताया कि एमआरपीएल के प्रबंधनिदेशक आर. राजमणि और शेल एविएशन के उपाध्यक्ष श्री सजोर्ड पोस्ट ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। तीस करोड़ रु. के शुरुआती इक्विटी के साथ प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में संयुक्त उपक्रम एक मार्च से अस्तित्व में आ जाएगा।
|