* जेनिथ बिरला लि. की बोर्ड मीटिंग 28 जनवरी को होगी जिसमें बोनस, स्टॉक स्पिलिट एवं डिवीडेंड प्रस्तावों पर निर्णय होगा।
* चेट्टीनाड सीमेंट की बोर्ड मीटिंग 29 जनवरी होगी जिसमें राइट इश्यू प्रस्ताव पर विचार होगा। * जीएमआर इंडस्ट्रीज लि. की 30 जनवरी को होने वाली मीटिंग में राइट इश्यू पर निर्णय होगा। * कंटेनर कार्पोरेशन की 30 जनवरी को होने वाली बोर्ड मीटिंग में बोनस एवं डिवीडेंड की घोषणा होगी।
* वीबी देसाई फाइनेंशियल सर्विसेस लि. की बोर्ड मीटिंग 31 जनवरी को होगी, जिसमें दिसंबर तिमाही के परिणाम एवं 10 रु. फेस वेल्यू के शेयर को 2 रु. में स्पिलिट करने इत्यादि प्रस्तावों पर विचार होगा।
* पीबीए इंफ्रास्ट्रक्चर की बोर्ड मीटिंग 31 जनवरी को होगी, जिसमें प्रमोटर्स को वरीयता आधार पर वारंट जारी किए जा सकते हैं।
* पटनी कम्प्यूटर सिस्टम्स लि. की बोर्ड मीटिंग 05 एवं 06 फरवरी को होगी, जिसमें दिसंबर तिमाही के ऑडिटेड परिणाम, 31 दिसंबर 2007 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए अंतरिम लाभांश एवं कंपनी के शेयरों को बाय बेक करने के प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।
|