उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की कुण्डा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक एवं पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के वाहनों के काफिले में शामिल एक जीप की चपेट में आने से आज दो व्यक्तियों की मौत हो गयी, जबकि जीप चालक घायल हो गया।
पुलिस ने बताया है कि लखनऊ - इलाहाबाद राजमार्ग पर रायबरेली जिले के ऊँचाहार थाने के पर्वत का पूरवा गाँव के पास राजा भैया के काफिले की एक जीप ने कुछ लोगों को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित हो गई।
एक साइकिल पर जा रहे भाई बहन उसकी चपेट में आ गये, जिससे दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गयी।
साइकिल को टक्कर मारने के बाद जीप सड़क किनारे के एक पेड़ से जा टकरायी, जिससे जीप ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए रायबरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।(भाषा)