जयपुर की सैशन न्यायालय के जज महावीर स्वामी ने श्याम नगर थाने को राहुल का स्वयंवर में कॉपी राइट का उल्लघंन करने के मामले में राहुल महाजन आदित्य भट्ट समेत पाँच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए है।
सैशन न्यायालय ने यह आदेश जयपुर के गौरव तिवारी के उस इस्तगासे की सुनवाई करने के बाद दिए, जिसमें उन्होंने कहा है कि स्वयंवर पार्ट दो के कॉपीराइट मेरे पास है।
अदालत ने श्याम नगर थाने को राहुल महाजन, आदित्य भटट समेत पाँच लोगों के खिलाफ भादंस की धारा 379, 429, 467, 406, 120 बी और कॉपी राइट कानून 51, 63, 63बी और 65 के तहत मामला दर्ज कर जाँच कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए है।
तिवारी ने बताया कि इस्तगासा शनिवार को पेश किया था। राखी का स्वंयवर का मामला भी अदालत में विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि स्वंयवर का कॉपी राइट मेरे पास है। (भाषा)