राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » प्रादेशिक » हाँ, मैंने चलाई थीं कसाब पर गोलियाँ (Mumbai terrorist attack)
Feedback Print Bookmark and Share
 
26/11 हमलों की सुनवाई कर रही विशेष अदालत को सोमवार को यहाँ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह उस दल में शामिल था, जिसने कामा अस्पताल से निकलने के बाद सेंट जेवियर कॉलेज के निकट पहुँचे दो आतंकवादियों पर गोलियाँ चलाई थीं।

पुलिस अधिकारी का यह बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इससे पहले सबूत देते समय उसने यह बात जाहिर नहीं की थी कि उनका दल आतंकवादियों (जिनकी पहचान बाद में अजमल कसाब और अबु इस्माइल के तौर की गई) के साथ गोलीबारी में भी शामिल रहा था।

न्यायाधीश एमएल टहिलियानी के समक्ष पेश पुलिस निरीक्षक यशवंत थोरावड़े ने कहा कि उन्होंने अदालत में इस घटना के बारे में जानकारी नहीं दी थी क्योंकि उनकी गवाही कामा अस्पताल की गोलीबारी से ही संबंधित थी और उन्होंने ऐसा इसलिए भी नहीं किया क्योंकि आतंकवादियों के साथ संघर्ष के बारे में विशेष तौर पर कोई सवाल नहीं पूछा गया था। (भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें