महाराष्ट्र के गृह मंत्री आरआर पाटिल ने राज्य की प्रमुख सचिव (गृह) चंद्रा आयंगर से कहा है कि वे उस आरोप की जाँच करें जो एक पत्रिका में मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त हसन गफूर के हवाले से प्रकाशित हुआ है।
इसमें कहा गया है कि चार पुलिस अधिकारियों ने 26/11 के हमलों के दौरान कार्रवाई में सही ढंग से अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। गृह विभाग के एक अधिकारी ने कहा बयानों को लेकर चारों अधिकारियों ने विरोध जताया है, जिसके बाद उठे विवाद पर कड़ा रुख अपनाते हुए पाटिल ने गृह सचिव से मामले में जाँच के लिए कहा है।
एक पत्रिका ने गफूर के हवाले से लिखा था कि चार वरिष्ठ अधिकारियों ने पिछले साल 26 नवंबर को हुए आतंकी हमलों के दौरान अपनी जिम्मेदारी सही से नहीं निभाई थी। (भाषा)