झारखंड के चतरा जिले में माओवादियों ने चरकाकला गाँव स्थित अपने एक पूर्व कामरेड का घर उड़ा दिया।
पुलिस अधीक्षक डीबी शर्मा ने यहाँ बताया कि कल रात माओवादी नेहल खान के घर पहुँचे और परिवार के लोगों से बाहर जाने को कहा। इसके बाद उन्होंने डाइनेमाइट विस्फोट से घर को उड़ा दिया।
घटना के समय खान घर पर नहीं था। माओवादियों का आरोप है कि खान उनका धन लेकर भाग आया था। (भाषा)