राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » प्रादेशिक » तमिलनाडु में भारी बारिश जारी (Heavy rain in Tamilnadu)
Feedback Print Bookmark and Share
 
उत्तर पूर्वी मानसून के कारण तमिलनाडु के अधिकांश भागों में भारी बारिश का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा।

मौसम विभाग कार्यालय के मुताबिक रेड हिल पर शनिवार को सबसे अधिक 15 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। कुड्डलूर में 11 सेंटीमीटर बारिश दर्ज हुई।

उन्होंने बताया कि शहर के नुगमबक्कम में दस सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में पूर्वोत्तर मानसून सक्रिय है।

मौसम वैज्ञानिकों ने पुडुचेरी और तमिलनाडु के तटीय इलाकों और इसके कई अंदरूनी भागों में कल बारिश या गरज के साथ वष्रा होने की संभावना व्यक्त की है।

इसी बीच, शहर के निचले इलाकों में पानी भरे और सड़कों पर जल जमाव होने से विभिन्न हिस्सों में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है।

पुलिस ने बताया कि राज्य भर में 27 अक्टूबर से अब तक बारिश के कारण कुल 13 लोगों की मौत की सूचना मिली। उन्होंने यह भी बताया कि इनमें से अधिकांश मौतें दीवार और छत ढहने से हुई। (भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें