राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » प्रादेशिक » ट्रेन से कटकर पाँच रेलकर्मियों की मौत (Train Accident in Gaziabad)
Feedback Print Bookmark and Share
 
गाजियाबाद के नजदीक दिल्ली आ रही देहरादून जन शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आकर आज एक अधिकारी सहित पाँच रेलकर्मियों की मौत हो गई।

उत्तर रेलवे के सूत्रों ने बताया कि गाजियाबाद और साहिबाबाद स्टेशनों के बीच एक निरीक्षण अधिकारी और चार गैंगमैन ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। खबरों के मुताबिक हादसे के कारण उक्त मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही रुक गई है

घटना सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे उस समय हुई, जब गैंगमैन पटरियों पर काम कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि अभी हाल में ही हरियाणा के पलवल में भी एक ऐसी ही घटना में छह गैंगमैन एक लोकल ट्रेन से कट गए थे। (भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें