राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » प्रादेशिक » सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में फिर लौटी रौनक (Life normal in Jaipur industrial area)
Feedback Print Bookmark and Share
 
जयपुर के सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) डिपो में आग हादसे के आठवें दिन जनजीवन तेजी से सामान्य हो रहा है। हादसे के कारण सात दिनों से बंद पड़ा जयपुर-सवाई माधोपुर रेल मार्ग भी शुरू हो गया है।

राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को उच्चस्तरीय बैठक में आईओसी आग हादसे की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आईओसी के एक टैंक से धुएँ का निकलना जारी है। प्रशासन आग बुझने की प्रतीक्षा कर रहा है। डिपो के पाँच सौ मीटर के दायरे में स्थित शिक्षण संस्थानों में 9 नवम्बर से अध्यापन कार्य शुरू होगा।

चिकित्सा एंव स्वास्थ्य मंत्री एमादुद्दीन खान ने बताया कि डिपो से उठ रहे धुएँ की वजह से आसपास रहने वाले लोगों द्वारा आँखों में जलन, साँस लेने की शिकायत करने पर मोबाइल चिकित्सा दल आसपास के गाँवों में दौरा कर प्रभावित लोगों का निशुल्क उपचार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि गुरुवार की शाम आईओसी डिपो के एक के बाद एक ग्यारह टैंकों में लगी आग से ग्यारह लोगों की मौत हो गई और दो सौ से अधिक घायल हो गए थे। आग से सीतापुरा औद्योगिक इलाके में और आसपास इलाकों में करोड़ों रुपए की क्षति होने का अनुमान है।(भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें