राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » प्रादेशिक » नफीसा अली कांग्रेस में शामिल (Nafisa Ali joined the Congress)
Feedback Print Bookmark and Share
 
उत्तरप्रदेश में एक लोकसभा और 12 विधानसभा के उपचुनाव के मौके पर पूर्व मिस इंडिया, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं सिने कलाकार एवं समाजवादी पार्टी से विगत लखनऊ लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रहीं श्रीमती नफीसा अली ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

नफीसा अली ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और लखनऊ पश्चिम से कांग्रेस प्रत्याशी श्यामकिशोर शुक्ल के पक्ष में एक जनसभा को सम्बोधित कर चुनाव प्रचार भी किया।

उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी ने लखनऊ लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पहले संजय दत्त को अपनी पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया था किन्तु अदालत से चुनाव लडने की अनुमति न मिलने पर पार्टी ने नफीसा अली को सपा प्रत्याशी घोषित किया था।

बुधवार को अचानक नफीसा अली ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी के सामने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, जिससे कांगेस प्रत्याशी का मनोबल बढ़ गया।

जनसभा में मुख्य रूप से आशीष दीक्षित, मो. सलाउद्दीन, मो. खालिद गौरी पूर्व विधायक, वीरेन्द्र सिंह गुड्डू, कृष्ण कुमार मुन्ना, राजेन्द्र शुक्ला, देवेन्द्र मिश्रा, परमात्मा सिंह पूर्व विधायक, नवीन विक्रम सिंह, दिनेश कश्यप, रामगोपाल मिश्रा पूर्व एमएलसी, सत्येन्द्र मिश्रा, राजेन्द्र शर्मा पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री श्रीमती स्वरूप कुमारी बख्शी, हाजी मोहम्मद अनवर खां, राजेन्द्र कुमार पाण्डेय, तरूण पटेल, आर.पी.सक्सेना, डॉ. नीरज बोरा, विशाल सिंह, जीवन श्रीवास्तव, राजेन्द्र पाण्डेय, रामगोपाल सिंह मौजूद रहे।

नफीसा अली और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब हुई और यहीं पर उन्होंने औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। (लखनअरविंशुक्ला)
संबंधित जानकारी खोजें