राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » प्रादेशिक » महाराष्ट्र में सरकार का गठन शीघ्र-कांग्रेस (Ashok Chouhan NCP Congress Maharastra)
Feedback Print Bookmark and Share
 
कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के संबंध में सहयोगी राकांपा के साथ सभी मुद्दे हल कर किए गए हैं तथा नई सरकार जल्द ही अपना कामकाम संभाल लेगी।

रक्षा मंत्री तथा महाराष्ट्र के प्रभारी एके एंटनी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी से मुलाकात के बाद कहा कि राकांपा के साथ सरकार के गठन के बारे में बातचीत पूरी हो गई है तथा हमने सभी मसलों का सुलझा लिया है। उल्लेखनीय है कि विभागों के बँटवारे को लेकर सहमति नहीं बन पाने के कारण राज्य में नई सरकार का गठन अभी तक नहीं हो पाया है।

एंटनी ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि राकांपा के साथ किस तरह की सहमति हुई है। वे इस प्रश्न को टाल गए कि मुख्यमंत्री कब शपथ लेंगे। एंटनी के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता अशोक चव्हाण भी थे लेकिन उन्होंने संवाददाताओं के प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार सरकार के गठन के तौर तरीकों पर अभी कुछ और बातचीत होनी है, जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री के कल शपथ लेने की संभावना काफी कम है। (वार्ता)
संबंधित जानकारी खोजें