राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » प्रादेशिक » हरिद्वार शहर से बाहर लगेगा कुंभ मेला
Feedback Print Bookmark and Share
 
कुंभ मेले में पाँच करोड़ लोगों के हरिद्वार पहुँचने के दावों के बीच कुंभ मेला प्रशासन ने मेले को पूरी तरह शहर से बाहर कर दिया है।

कुंभ मेले में लगने वाली प्रदर्शनीयों का आनंद उठाने के इच्छुक लोगों को दस किलोमीटर सफर कर कठिन रास्तों से गौरीशंकर नगर पहुँचना होगा।

कुंभ से जुडे समाचारों को पलक झपकते ही देश-विदेश तक पहुँचाने वाले पत्रकारों के लिए प्रेस शिविर भी गौरीशंकर नगर में ही बनाया जाएगा। बड़े कथा वाचकों के पंडाल भी गौरी शंकर नगर में ही बनेंगे।

हरिद्वार शहरी क्षेत्र में जिन अखाड़ों के भवन बने है, उन्हें छोड़कर तमाम अखाड़े और खालसे मंडलेश्वर नगर में अपना डेरा डालेंगे।

शाही प्रवेश में मात्र डेढ़ माह का वक्त बाकी है लेकिन कई काम अभी अधूरे पड़े हैं।
संबंधित जानकारी खोजें