राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » प्रादेशिक » मुंबई हमले की साजिश पाक में-निकम (Mumbai terror attack)
Feedback Print Bookmark and Share
 
FILE
विशेष सरकारी वकील उज्जवल निकम ने कहा कि पिछले वर्ष 26 नवंबर को मुंबई में हुए हमले के दौरान आतंकवादियों और पाकिस्तान में बैठे उनके आकाओं के बीच हुई बातचीत से साफ पता चलता है कि हमले का षड्‍यंत्र पाकिस्तान में रचा गया था।

विशेष अदालत के बाहर हमले के संबंध में बात करते हुए निकम ने कहा कि अदालत ने हमले के दौरान नरीमन हाउस में छिपे आतंकवादियों और पाकिस्तान में बैठे उनके आकाओं के बीच हुई बातचीत को मंगलवार को रिकॉर्ड किया।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से आतंकवादियों को एक निजी टेलीविजन चैनल का फोन नंबर दिया गया और कहा गया कि प्रेस के जरिये अपनी माँग का दबाव भारत सरकार पर बनाएँ।

उनकी माँग थी कि बाबरी मस्जिद को दोबारा बनाया जाए, कश्मीर समस्या का हल, फिलिस्तीन के निवासियों का इसराइल द्वारा शोषण रोका जाए और इजरायल के साथ व्यापार बंद किया जाए।

उन्होंने कहा कि कि आतंकवादियों ने इसराइल के राजदूत सुश्री लेवी से वाशिंगटन में बात की थी, जिन्होंने भारतीय अधिकारियों से यहाँ बात की और आतंकवादियों से कहा था कि वे दो घंटे के अंदर उनसे बात करेंगे।
संबंधित जानकारी खोजें