फरीदाबाद (भाषा), मंगलवार, 3 नवंबर 2009( 22:58 IST )
हरियाणा के असावटी और वल्लभगढ़ स्टेशन के बीच मंगलवार को आधा दर्जन रेल कर्मचारियों की रेल से कट जाने से मौत हो गई। राज्य में आज इस तरह की यह दूसरी घटना है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार रेलवे के छह गैंगमैन अपनी ड्यूटी से वापस लौटते समय नई दिल्ली पलवल ईएमयू ट्रेन की चपेट में आ गए। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।