राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » प्रादेशिक » मैं सीबीआई से नहीं डरता-अमरसिंह (SP General Secretary Amar Singh)
Feedback Print Bookmark and Share
 
WD
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अमरसिंह ने मायावती सरकार और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधते हुए मंगलवार को यहाँ कहा कि वे सीबीआई से नहीं डरते हैं। वहीं सपा सांसद जयाप्रदा ने राज बब्बर को चुनाव मैदान से हट जाने की सलाह दी।

अमरसिंह ने यहाँ सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में हुई एक चुनावी सभा में कहा कि अमरसिंह न तो सीबीआई से डरता है न पुलिस के डंडे से। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गाँधी पर कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कई प्रधानमंत्री दिए लेकिन देश में बिजली, पानी, सड़क तथा बेरोजगारी की हालत अब भी बदतर बनी हुई है।

उन्होंने सपा प्रत्याशी एवं मुलायमसिंह यादव की पुत्रवधू डिंपल यादव को जिताने की अपील करते हुए बसपा पर आरोप लगाया कि वह कांग्रेस के प्रत्याशी राज बब्बर को जिताने का काम कर सकती है। सभा में राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने डिंपल के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश में हमेशा बहुओं को इज्जत दी है।

रामपुर से सपा सांसद जयाप्रदा ने कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर पर आरोप लगाया कि मुलायमसिंह यादव ने उन्हें अँगुली पकड़कर सियासत सिखाई, अब वे उन्हीं की पुत्रवधू के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। जयाप्रदा ने कहा कि राज बब्बर को चुनाव मैदान से हट जाना चाहिए।

फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने डिंपल यादव के पक्ष में वोट माँगते हुए फिल्मी अंदाज में कहा कि मैं खरीदा हुआ कलाकार नहीं हूँ। उन्होंने जनता से अपील की कि वह डिंपल यादव को जिताए। समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव के लिए फिल्मी कलाकारों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कल्याणसिंह और राष्ट्रीय लोकदल के सांसद जयंत चौधरी ने भी चुनाव प्रचार किया।
संबंधित जानकारी खोजें