राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » प्रादेशिक » बाघों की गणना के लिए प्रशिक्षण शुरू
Feedback Print Bookmark and Share
 
FILE
भारतीय वन्य जीव संस्थान की ओर से देश में बाघों की गणना के लिए विभिन्न राज्यों के वन अधिकारियों को प्रशिक्षण देने का काम कार्बेट पार्क में शुरू कर दिया गया है।

भारतीय वन्य जीव संस्थान के निदेशक प्रियरंजन सिन्हा ने बताया कि देश के चार स्थानों को प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। प्रशिक्षण के बाद देश के 17 राज्यों में गणना का काम शुरू होगाउन्होंने बताया कि कार्बेट पार्क में उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान के अधिकारी और कर्मचारी इस प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं।

उन्होंने बताया कि राजस्थान के रणथम्भौर में प्रशिक्षण का काम पूरा हो चुका है, जबकि कार्बेट में यह काम कल शुरू किया गया है। बांदीपुर में दस और कांजीरंगा में 17 तारीख को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष के नवम्बर महीने तक अनुमानित बाघों की संख्या सार्वजनिक कर दी जाएगी।
संबंधित जानकारी खोजें