श्रीनगर (भाषा), मंगलवार, 3 नवंबर 2009( 19:23 IST )
FILE
केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा मंत्री फारूख अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में प्री-पेड मोबाइल कनेक्शन पर लगाया गया प्रतिबंध अस्थाई है और इस प्रतिबंध को जल्द ही खत्म कर दिया जाएगा।
अब्दुल्ला ने कहा कि राज्य में प्री-पेड मोबाइल कनेक्शन पर लगाया गया प्रतिबंध अस्थाई है और इस प्रतिबंध को जल्द ही खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रतिबंध इसलिए लगाया गया है क्योंकि केन्द्र को ऐसा अंदाजा था कि मोबाइल कनेक्शन का गलत इस्तेमाल हो रहा है।
फारूख ने कहा कि राज्य सरकार इस मुद्दे को पहले ही केन्द्र सरकार के पास उठा चुकी है और राज्य में बहुत जल्द प्री-पेड मोबाइल कनेक्शन की सुविधा बहाल कर दी जाएगी।
गौरतलब है कि राज्य में प्री-पेड मोबाइल कनेक्शन पर एक नवंबर से प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध उन खबरों के बाद लगाया गया कि सेवा प्रदाता कंपनियों की ओर से कनेक्शन देते वक्त ग्राहकों की उचित जांच-पड़ताल नहीं की गई है, जिससे सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।