राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » प्रादेशिक » टेम्पो-बस टक्कर में 12 लोगों की मौत (Road Accident in Jammu and Kashmir)
Feedback Print Bookmark and Share
 
जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर सोमवार तड़के टेम्पो और बस के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई। सात अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हिमाचलप्रदेश से जम्मू जा रहा टेम्पो तड़के लगभग दो बजे जम्मू से लगभग 80 किलोमीटर दूर कठुआ जिले में बघियाल मोड़ पर जम्मू से दिल्ली जा रही एक बस से टकरा गया। इसमें 19 यात्रियों को ले जा रहा टेम्पो पलट गया, जिससे उसमें सवार 12 यात्रियों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

घटना में कोई बस यात्री घायल नहीं हुआ। घायलों में से चार को कठुआ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन अन्य को जम्मू के राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संबंधित जानकारी खोजें