श्रीनगर (भाषा), मंगलवार, 3 नवंबर 2009( 10:34 IST )
सेना ने मंगलवार सुबह उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक उग्रवादी को मार कर घुसपैठ का एक प्रयास नाकाम कर दिया।
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि जवानों ने यहाँ से करीब 170 किमी दूर, तंगधार में घुसपैठ कर रहे उग्रवादियों के एक समूह को देखा और उन्हें ललकारा।
प्रवक्ता के अनुसार जवानों ने उग्रवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों की जवाबी कार्रवाई में एक उग्रवादी मारा गया। समाचार लिखे तक इलाके में अभियान जारी था।