सुरक्षा बलों ने बुधवार को डोडा जिले में हिजबुल मुजाहिदीन के एक शीर्ष आतंकवादी को मुठभेड़ में मार गिराया।
सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना पर जिले के बहोता-मारमत क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दोनों ओर से हुई गोलीबारी में हिजबुल का स्वयंभू कमांडर मारा गया। उसकी पहचान नूर मोहम्मद उर्फ मंसूर के रूप में हुई है। आतंकवादी के पास से एक एके राइफल और तीन मैग्जिन बरामद हुए हैं।