मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > बलों के कब्जे के प्रयास तेज
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
बलों के कब्जे के प्रयास तेज
पश्चिम बंगाल में हिंसाग्रस्त लालगढ़ के निकट कलाइमुरी और मधुपुर पर कब्जा करने के लिए संयुक्त बलों के जवान आठ अलग अलग मार्गों से आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच पुरुलिया जिले में तीन सशस्त्र माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

इससे पूर्व भी संयुक्त बलों ने माओवादियों के कब्जे वाले कलाइमुरी और मधुपुर पर कब्जा करने के कई प्रयास किए थे। पश्चिमी मिदनापुर के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि सुरक्षा बल कलाइमुरी पहुँचने वाले है और मधुपुर की ओर बढ़ रहे हैं।

इस बीच लालगढ़ पहुँचा राज्य के आठ सचिवों का प्रतिनिधिमंडल सूदुर गाँवों में जा रहा है और लोगों से उनकी समस्याएँ सुन रहा है। जन स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग के विशेष सचिव सौरव दास ने बताया कि अधिकतर लोग बीपीएल कार्ड और विभिन्न परियोजनाओं के लाभ नहीं मिलने के बारे में शिकायत कर रहे हैं।

दास ने बताया कि उन्होंने लालगढ़ के ब्लाक विकास अधिकारी सौरव बारिक को प्रत्येक मामले की जाँच करने और सुनिश्चित कदम उठाने की सलाह दी है।

पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर और उनका दल देबरा पुलिस थाने के बाहर धरने पर बैठा। धरने में सैकड़ों स्थानीय निवासी शामिल हुए।

इस बीच कोलकाता से प्राप्त एक समाचार के अनुसार पुरुलिया जिले में अयोध्या पहाडि़यों के निकट शनिवार को सुबह तीन सशस्त्र माओवादियों को गिरफ्तार किया गया।

गृहसचिव अरधेंदु सेन ने पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार माओवादियों में एक महिला माओवादी भी शामिल है। उन्होंने बताया कि माओवादियों को उनके नेताओं ने निर्देश दिए हैं कि वे राज्य के विभिन्न भागों में अलगाववादियों को प्रशिक्षण दे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार माओवादियों के पास से एक राइफल,माओवादी साहित्य और विस्फोटकों की कुछ कैन बरामद की गई हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
बस पुल से गिरी, आठ लोग मरे
पार्टी और जनता निर्णय करेगी-अच्युतानंदन
मुझे पुरुषों से नफरत नहीं-करीना
वरुण पर मुकदमे की अनुमति
कोच्चि मेट्रो परियोजना को मंजूरी
2 लाख साँई भक्त शिर्डी में आएँगे