मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > बस पुल से गिरी, आठ लोग मरे
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
बस पुल से गिरी, आठ लोग मरे
पश्चिम बंगाल में हावड़ा स्टेशन के निकट शनिवार को एक पुल से मिनी बस के रेलवे लाइन पर गिर जाने के कारण दो महिलाओं समेत कम से कम आठ व्यक्तियों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घायलों को निकटवर्ती रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

सूत्रों ने बताया कि नजीरगंज-हावड़ा मार्ग पर 33 सवारियों को ले जा रही बस बंकिम सेतु से 50 फुट नीचे रेलवे लाइन पर गिर गई, जिसके कारण बिजली के तार टूटकर गिर गए।

पूर्व रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी समीर गोस्वामी ने बताया कि इस वजह से रेल सेवाएँ व्यापक तौर पर बाधित हुई हैं। एहतियात के तौर पर प्लेटफॉर्म संख्या 10 से 23 के बीच बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है।

राहत और बचाव कार्य पर नजर रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुँच गए हैं। बस के अंदर फँसे यात्रियों को निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
पार्टी और जनता निर्णय करेगी-अच्युतानंदन
मुझे पुरुषों से नफरत नहीं-करीना
वरुण पर मुकदमे की अनुमति
कोच्चि मेट्रो परियोजना को मंजूरी
2 लाख साँई भक्त शिर्डी में आएँगे
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दें-मोदी