केरल के मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन ने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर उनके बने रहने के बारे में पार्टी और जनता निर्णय करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि माकपा इस मुद्दे पर चर्चा करेगी और इसका समाधान खोजेगी।
अच्युतानंदन ने कहा कि मुझे पद पर बने रहना चाहिए अथवा नहीं इसके बारे में पार्टी और जनता को यह निर्णय करने दीजिए।
केरल में पार्टी मामलों पर चर्चा करने के लिए माकपा पोलित ब्यूरो की बैठक में हिस्सा लेने पहुँचे अच्युतानंदन ने कहा कि किसी अन्य दल की तरह माकपा भी पार्टी इकाई में मेरे मुख्यमंत्री बने रहने के मुद्दे पर चर्चा करेगी और समाधान करेगी। |