मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > कोच्चि मेट्रो परियोजना को मंजूरी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
कोच्चि मेट्रो परियोजना को मंजूरी
योजना आयोग ने ‘कोच्चि मेट्रो परियोजना’ को केन्द्र-राज्य की संयुक्त उद्यम योजना के तौर पर मंजूरी प्रदान कर दी है। यह जानकारी शुक्रवार को केरल विधानसभा में मत्स्य पालन मंत्री एस.शर्मा ने दी।

मुख्यमंत्री वी.एस.अच्युतानंदन की ओर से सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार केन्द्र-राज्य संयुक्त उद्यम के तौर पर दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर परियोजना को लागू करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि अगर परियोजना को लागू किया जाता है तो इससे कोच्चि शहर में यातायात की समस्या हल्की हो जाएगी। शर्मा ने कहा कि शहर में कार्यों की प्रगति पर निगरानी के लिए एक प्रणाली स्थापित की जाएगी।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
2 लाख साँई भक्त शिर्डी में आएँगे
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दें-मोदी
सांसद ने बैंक प्रबंधक से माफी माँगी
बांद्रा-वर्ली सी-लिंक खुला
अहमदाबाद विस्फोट का वांटेड गिरफ्तार
तीन और गवाहों ने कसाब को पहचाना