|
महाराष्ट्र में जलगाँव जिले के पारोला शहर में कपास बीज वितरण को लेकर उग्र हुए किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया तथा हवाई फायरिंग की, जिसमें 30 किसान जख्मी हो गए।
बताया जाता है कि समय पर बीज नहीं मिलने से किसान उग्र हो गए और उन्होंने वितरण केन्द्र पर लूटपाट शुरू कर दी। पुलिस ने जब उनको रोकने की कोशिश की तो किसानों ने पथराव कर दिया।
गुस्साए किसानों को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया तथा फायरिंग भी की। इसमें 30 से ज्यादा किसान घायल हो गए। इस घटना में 16 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
|