मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > आईएसआई से जुड़ा अगप महासचिव बर्खास्त
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
आईएसआई से जुड़ा अगप महासचिव बर्खास्त
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से साठगाँठ होने की बात सामने आने के बाद असम गण परिषद (अगप) ने मंगलवार को अपनी पार्टी के एक महासचिव को पद से हटा दिया।

कांग्रेस के डॉक्टर हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को विधानसभा में कहा था कि अगप के महासचिव नरूल हुसैन अदालत की अनुमति से जेल में आईएसआई के विचाराधीन कैदियों से मिलने गए थे, उसी वक्त यह तथ्य उजागर हुआ था।

हुसैन ने भी स्वीकार किया कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र की जेल में उनसे मिले थे। अगप ने लोकसभा चुनाव से पूर्व किसी बड़े विवाद से बचने के लिए हुसैन को आज कारण बताओ नोटिस दिया है।

अगप के प्रवक्ता अपूर्व भट्टाचार्य ने कहा पार्टी ने हुसैन के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर उन्हें सभी पदों से हटाने का निर्णय लिया है। डॉक्टर शर्मा ने कहा अगप को हमारी आलोचना करना बंद कर देना चाहिए कि कांग्रेस आईएसआई के प्रति ढुलमुल रवैया अख्तियार करती है।

ज्ञातव्य है कि अगप ने कांग्रेस पर आईएसआई के विचाराधीन कैदियों के प्रति नरमी बरतने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कैदी गवाह ढूँढने के लिए जेल से बाहर आते हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
पीडब्ल्यूसी के दफ्तर पर पुलिस का छापा
फारूक नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष बने
तीन हवाई अड्डों पर विस्फोट की धमकी
आतंकवादी और पूर्व सैन्यकर्मी हिरासत में
गुजरात शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा-अहलूवालिया
शिबू सोरेन अस्पताल में भर्ती