मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > पीडब्ल्यूसी के दफ्तर पर पुलिस का छापा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
पीडब्ल्यूसी के दफ्तर पर पुलिस का छापा
आंध्रप्रदेश पुलिस ने प्राइस वाटर हाउसकूपर्स (पीडब्ल्यूसी) के कार्यालय पर मंगलवार को छापा मारा। इस फर्म ने संकटग्रस्त आईटी कंपनी सत्यम कंप्यूटर के खातों का ऑडिट किया था।

सीआईडी के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि सत्यम कंप्यूटर की वित्तीय धोखाधड़ी की जाँच कर रहे सीबी सीआईडी के अधिकारियों ने जुबली हिल्स स्थित पीडब्ल्यूसी के कार्यालय पर छापा मारकर छानबीन की।

उन्होंने कहा कि आठ सदस्यीय टीम ने जाँच अभियान शुरू किया है और कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं। उधर पीडब्ल्यूसी ने हालाँकि एक बयान में कहा कि हमारे हैदराबाद कार्यालय में कोई छापामारी नहीं की गई है। हम एजेंसियों को पूरा सहयोग दे रहे हैं और जो भी सूचनाएँ और दस्तावेज माँगे गए हैं, हम उन्हें उपलब्ध करा रहे हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या सत्यम बोर्ड के किसी निदेशक को पूछताछ के लिए तलब किया गया है, उन्होंने इसका जवाब ना में दिया। हालाँकि अधिकारी ने कहा कि कुछ निदेशकों पर जाँच एजेंसी की नजर है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
फारूक नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष नामित
तीन हवाई अड्डों पर विस्फोट की धमकी
आतंकवादी और पूर्व सैन्यकर्मी हिरासत में
गुजरात शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा-अहलूवालिया
शिबू सोरेन अस्पताल में भर्ती
केरल के एडीजी को छह माह की सजा