मध्य और पश्चिमी बंगाल के खुफिया अधिकारियों ने कावामारी गाँव से बांग्लादेश के एक संदिग्ध आतंकवादी और सेना के पूर्व जवान को हिरासत में ले लिया है।
मालदा पुलिस ने बताया कि बांग्लादेश के राजशाही जिले का शफीकुल आलम (30) पड़ोसी देश से आरडीएक्स की तस्करी और आतंकवादियों को यहाँ लाने में कथित तौर पर लिप्त था।
आलम पिछले कुछ समय से हरिश्चंद्रपुर पुलिस स्टेशन के तहत एक गाँव में सेना के एक पूर्व कर्मी अख्तर हाजी के घर में रह रहा था। यह गाँव बिहार से सटा हुआ है। पुलिस ने कहा दोनों को पूछताछ के लिए कोलकाता लाया गया है। |