नगर अपराध शाखा ने 26 जुलाई 2008 के श्रृंखलाबद्ध विस्फोट से जुड़े 18 मामलों में से एक में छठा आरोप पत्र दाखिल किया।
एक हजार पन्नों का दस्तावेज इसानपुर पुलिस थाने में पंजित मामले से जुड़ा है जहाँ एक साइकिल पर रखा एक बम फटा था और उससे एक महिला की मौत हो गई थी। इस विस्फोट में 26 अन्य घायल हो गए थे।
मुफ्ती अबु बशर, सिमी नेता सफदर नागोरी समेत 26 आरोपियों के खिलाफ यह आरोप पत्र मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट जीएम पटेल की विशेष अदालत में दाखिल किया गया। |