एमएल ताहिलियानी को 26 नवंबर के मुंबई हमले का मुकदमा संचालित करने के लिए विशेष न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
मुंबई के पुलिस आयुक्त हसन गफूर ने बताया कि ताहिलियानी मुंबई हमलों में एकमात्र जिंदा गिरफ्तार पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद अजमल आमिर के मुकदमे की अध्यक्षता करेंगे। उस पर 12 मामले हैं।
सीबीआई अदालत के न्यायाधीश रह चुके ताहिलियानी अभी बंबई उच्च न्यायालय में रजिस्ट्रार (निरीक्षण) हैं। |