केरल में कन्नूर जिले के इरिक्कूर में विषाक्त खाद्य पदार्थ खाने से सोमवार को 109 बच्चे बीमार हो गए।
पुलिस के अनुसार एक स्थानीय फेरीवाले के यहाँ आइसक्रीम खाने के बाद 10 साल तक की उम्र के 109 बच्चों को दस्त और उल्टियाँ होने लगीं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा।
करीब 98 बच्चों का जिला अस्पताल में तथा शेष बच्चों का परियारम मेडिकल कॉलेज अस्पताल एवं एकेजी मेमोयिरल अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालाँकि विषाक्तता की ठोस वजह का पता नहीं चल पाया है।
दरअसल रविवार शाम मूचिलोट्टे के मंदिर में उत्सव के दौरान कई बच्चों ने फेरीवालों के यहाँ आइसक्रीम और अन्य खाद्य पदार्थ खाए, जिसके बाद सोमवार सुबह उन्हें उल्टियाँ होने लगीं और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। बच्चों की हालत ठीक बताई जा रही है। |