मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > हत्या के मामले में 25 को उम्रकैद
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
हत्या के मामले में 25 को उम्रकैद
आंध्रप्रदेश के कडापा में एक हत्या के सिलसिले में एक स्थानीय अदालत ने कम से कम 25 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। ये सभी लोग कथित रूप से कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं।

चतुर्थ श्रेणी के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश ने वेमुला मंडल के कोंद्रद्दिपल्ले में 25 लोगों को दोषी करार देते हुए उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वर्ष 2003 में तेदेपा नेता एम. चंद्रशेखर रेड्डी की हत्या के आरोप में इन लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है।

न्यायाधीश ने सात अन्य आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। वेमुला पुलिस ने तेदेपा नेता की हत्या के आरोप में 32 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
वसुंधरा राजे के खिलाफ मुकदमा
गुजरात में साढ़े 7 लाख करोड़ के एमओयू
राजू की गिरफ्तारी पर विरोधाभासी बयान
राष्ट्रध्वज तिरंगे को कबाड़ में बेचा!
होटल लीला को उड़ाने की धमकी
मुंबई के स्कूल में बम रखने की धमकी