मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > गुवाहाटी में धमाका, तीन की मौत
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
गुवाहाटी में धमाका, तीन की मौत
शहर के मालीगाँव इलाके के व्यस्त बाजार में संदिग्ध उल्फा उग्रवादियों द्वारा शुक्रवार को किए गए बम विस्फोट में तीन व्यक्ति मारे गए तथा सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि बम एक साइकिल पर रखा गया था। साइकिल को व्यस्त रेलवे के शटल गेट के समीप खड़ी दो कारों के बीच खड़ा किया गया था। विस्फोट शाम साढ़े छह बजे हुआ।

पुलिस ने बताया कि नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे मुख्यालय से महज 100 मीटर दूर हुए इस विस्फोट के कारण दोनों कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

नए साल के मौके पर शहर में हुए बम धमाकों के मुख्य आरोपी प्रांजल डेका के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद यह धमाका हुआ है।

राज्य के पुलिस प्रमुख जीएम श्रीवास्तव ने कहा कि विस्फोट का तौर-तरीका एक जनवरी जैसा था। नववर्ष पर शहर में हुए तीन सिलसिलेवार बम विस्फोटों में पाँच व्यक्ति मारे गए थे तथा कम से कम 50 लोग घायल हुए थे।

इस बीच धमाकों के एक और आरोपी और डेका का करीबी सहयोगी नबज्योति शर्मा ने शुक्रवार को पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
गाँव वालों की नजर में राजू 'भले आदमी'
विधायक शेखर तिवारी अदालत में पेश
कसाब को फाँसी पर लटकाएँ
नंदीग्राम सीट पर तृणमूल का कब्जा
फिल्म निर्माता को सुरक्षाकर्मी ने लूटा
ताज एक्सप्रेस वे का काम फिर ठप